आज मंडी से चुनावी शंखनाद करेंगे मोदी, विजय संकल्‍प रैली में युवाओं को साधेंगे

0
256

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छोटी काशी (मंडी) से चुनावी शंखनाद करने के साथ युवाओं को साधेंगे। देश की आबादी का करीब 60 प्रतिशत युवा वर्ग का है। चुनावों में युवा वर्ग की अहम भूमिका रहती है। युवा वर्ग पर मोदी का जादू आज भी सिर चढ़कर बोलता है। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री वैसे तो अकसर युवाओं से संवाद करते रहते हैं मगर 24 सितंबर को पहला मौका होगा जब वह छोटी काशी मंडी में युवा विजय संकल्प रैली में एक लाख से अधिक युवाओं से रु-ब-रु होंगे।

रैली में 40 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति शामिल नहीं होगा। साढ़े आठ साल के कार्यकाल में केंद्र से हिमाचल प्रदेश को क्या मिला, मोदी चुनावी बेला पर उसका हिसाब भी कांग्रेस को गिनाएंगे। डबल इंजन सरकार के क्या फायदे होते हैं, वह इसका जिक्र भी करेंगे। मोदी ऐतिहासिक पड्डल मैदान से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साध सकते हैं। कांग्रेस ने किस तरह देश को तोडऩे का काम किया है, मोदी छोटी काशी से देश की जनता को यह बताने का प्रयास करेंगे। वह जब भी हिमाचल आए हैं, अकसर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की है। मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके गृह जिला में शाबाशी देकर उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं।

विधायक अनिल शर्मा पर रहेगी नजर

सदर हलके के विधायक अनिल शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेंगे या नहीं, इस बात पर सबकी नजर रहेगी। भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली उनके गृह हलके में हो रही है।

 

कांग्रेस को मिलेगी चुनौती

भाजयुमो ने रैली की तैयारियां करीब एक साल पहले की थीं। अगर तय लक्ष्य के अनुसार युवाओं की भीड़ जुटती है तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इतने कम समय में यहां बड़ी रैली करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

 

पिछली रैलियों का रिकार्ड टूटने की उम्मीद

पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह पांचवीं रैली होगी। उनकी चार रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ के मामले में इस बार चारों रैलियों का रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। भीड़ के आगे पड्डल मैदान छोटा पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here