अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का पनवेल (महाराष्ट्र) के करीब शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। इससे उनके आँख के पास चोट आई है हालाँकि उनको गंभीर चोट नहीं लगी है। पर एक्सीडेंट होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
यह एक्सीडेंट शनिवार शाम को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। मलाइका एक फैशन इवेंट से अपने घर लौट रही थी जब उनके ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उनकी रेंज रोवर गाड़ी तीन अन्य वाहनों से भिड़ गई।
एक्सीडेंट के तुरंत बाद उनको नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह अब स्वास्थ्य लाभ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सीडेंट होने के कारण मलाइका शॉक में है। ऐसा माना जा रहा है कि उनको रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
लोकल पुलिस ने इस एक्सीडेंट के संबंध में एक मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।