कानपुर-उन्नाव स्नातक और शिक्षक एमएलसी की हार जीत के परिणाम 22 घंटे चली मतों की गणना के बाद घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षक एमएलसी के लिए अंतिम वरीयता की मतगणना की गई जिसमें राजबहादुर सिंह चंदेल को विजयी घोषित किया गया। वही स्नातक निर्वाचन के लिए भाजपा के अरुण पाठक ने भारी मतों से विजय हासिल की।
कई वरीयता के मत गिने गए
शिक्षक एमएलसी के लिए सुबह 5 बजे तक अंतिम वरीयता के मतों की गणना की गई। प्रथम वरीयता की गिनती में किसी को भी कोटे का मत न मिलने के कारण द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती देर रात एक बजे शुरू की गई थी। परिणाम न निकलने पर क्रमानुसार आगे की वरीयता के मत गिने गए।
राज बहादुर 5229 मत से विजयी
नीचे के क्रम से प्रत्याशियों के मतों को अधिक वरीयता के प्राप्त मतों में जोड़ते हुए गिनती हुई तो एक-एक कर सभी प्रत्याशी बाहर होते गए। अधिकारियों के मुताबिक राजबहादुर सिंह चंदेल को करीब 5229 मत प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।
अरुण पाठक को मिले 53 हजार से ज्यादा वोट
वहीं, स्नातक एमएलसी के लिए सुबह करीब छह बजे मतों की गिनती समाप्त हो गई। भाजपा के अरुण पाठक को 53285 मत मिले। डा. कमलेश यादव को आठ हजार वोट मिले थे। कोटे के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिलने के कारण उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। बता दे जिला प्रशासन ने अभी तक हार जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मतों का मिलान किया जा रहा है। करीब 1 घंटे में घोषणा की जाएगी। भाजपा ने तीसरी बार इस सीट पर अपना परचम लहराया है।
शिक्षक सीट पर 888 अवैध मत
शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता की गणना पूरी हो चुकी है। सभी प्रत्याशियों को कुल 12633 वोट मिले। दूसरी वरीयता की गिनती में जिस प्रत्यशी के कुल वोट 6319 हो जाएंगे, वही विजेता घोषित हो जाएगा। अब दूसरे वरीयता की गिनती पूरी हो गई है। इसमें भी राज बहादुर सिंह चंदेल को ही सबसे ज्यादा मत मिले हैं। इसके आधार पर अब जीत घोषित की जाएगी। कुल 888 मत अवैध निकले हैं।
तीसरे नंबर पर आई भाजपा
शिक्षक सीट पर पहली बार चुनाव में उतरी भाजपा को प्रथम वरीयता की गणना के बाद तीसरे नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा। राज बहादुर सिंह चंदेल 6वीं बार एमएलसी विधायक बनने जा रहे हैं। दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। तीसरी या चौथी वरीयता तक वोटों की गणना के बाद जीत तय होने की संभावना है।
शिक्षक सीट पर इस प्रकार पड़े मत
पहली वरीयता में मिले मतदान
राजबहादुर- 4224
हेमराज- 3411
वेणु रंजन- 3184
प्रियंका यादव- 606