दादानगर समानांतर पुल के लिए मिले 47 करोड़

0
46

विजय नगर, फजलगंज से कानपुर दक्षिण जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। दादानगर पैरलल पुल के लिए बजट पास हो गया है। शासन ने 46 करोड़ 81 लाख 71 हजार रुपए का बजट पास कर दिया है। बजट मिलते ही अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 6 महीने में पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

3 लाख लोगों को मिलेगी राहत
रोजाना 3 लाख लोगों को रेलवे क्रॉसिंग में नहीं फंसना पड़ेगा। कानपुर दक्षिण में जाम की सबसे प्रमुख वजह दादानगर रेलवे क्रॉसिंग है। इसके अलावा कानपुर दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र को भी इससे काफी राहत मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना के लिए 11 करोड़ 70 लाख 43 हजार की धनराशि शासन ने जारी कर दी है। 2 लेन का पुल बनाया जाएगा।

बनने के बाद भी मुश्किलें बरकरार
दादा नगर क्रॉसिंग पर एक ओवरब्रिज कुछ साल पहले ही बनकर तैयार हुआ है। अब इसके पैरलल दूसरा ओवरब्रिज बनाया जाएगा। एक ओवरब्रिज बनने के बाद दोनों लेन आने-जाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन हैवी ट्रैफिक होने की वजह से ओवरब्रिज पर भी जाम लगने लगा। इसके बाद पुल को शास्त्री चौक से विजय नगर आने के लिए वनवे कर दिया गया। ऐसे में विजय नगर चौराहा से गोविंद नगर या शास्त्रीचौक की तरफ जाने वालों को दादा नगर क्रॉसिंग को पार करना मजबूरी बन गया था।

रोजाना लगता है जाम
झांसी-कानपुर रेल मार्ग होने होने की वजह से इस ट्रैक पर ट्रेनों की काफी आवाजाही है। क्रॉसिंग 24 घंटे में लगभग 10 घंटे बंद रहती है। उत्तर से साउथ सिटी का मुख्य रास्ता होने की वजह से यहां व्हीकल का लोड भी बहुत है और रोजाना जाम भी लगता है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ने ओवरब्रिज को मंजूरी दे दी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here